डूंगर कॉलेज में श्री अम्बेडकर विषयक निबन्ध प्रतियोगिता 26 को

डूंगर कॉलेज में श्री अम्बेडकर विषयक निबन्ध प्रतियोगिता 26 को
बीकानेर 21 नवम्बर।  सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 26 नवम्बर को ”संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर“ विषयक निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित होगी।  प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि आयुक्तालय से प्राप्त निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन (अम्बेडकर पीठ) एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत सभी जिला मुख्यालयों के नोडल महाविद्यालय में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।  इसी क्रम में बीकानेर के नोडल महाविद्यालय, डूंगर कॉलेज में जिला मुख्यालय के महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय तथा राजकीय विधि महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों के लिये यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता की प्रभारी अधिकारी डॉ. उषा कंवर ने बताया कि यह निबंध प्रतियोगिता 26 नवम्बर को प्रातः बारह से एक बजे तक कक्ष संख्या 39 में आयोजित की जावेगी।  इस हेतु शब्द सीमा 1000 शब्द निर्धारित की गयी है तथा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विद्यार्थी संदर्भ सामग्री साथ ला सकते हैं। डॉ. उषा ने बताया कि इस निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हेतु 5100/-, द्वितीय स्थान 3100/- तथा तृतीय स्थान हेतु 2100/- रूपये पुरस्कार राशि निर्धारित की गयी है।  भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी डॉ. उषा कंवर तथा डॉ. सुमनलता मेनरॉय से सम्पर्क कर उचित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,