"वार्ड और बूथ स्तर पर मतदान करवाना है" ये किस महिला नेता ने कहा, जानिए
बीकानेर 22 नवंबर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला के नेतृत्व में गुरुवार को डागा चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में अग्रिम संगठन के अध्यक्षो एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। यूथ कांग्रेस पश्चिम के आब्जर्वर संजय ठाकुर ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव पर पूरे राजस्थान की निगाहें टिकी हुयी है।इन चुनाव से ही आगामी लोकसभा चुनाव की भूमिका तैयार की जानी है।
डॉ. बी.डी कल्ला ने कहा कि गत 10 वर्षों में बीकानेर में विकास ठप हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजकुमार किराडू ने कहा कि वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।
शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में वार्ड और बूथ स्तर पर पक्ष में मतदान करवाना हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता बल्लभ कोचर,हेमंत किराडू,हीरालाल हर्ष,अरुण व्यास,हसन अली गौरी सहित अग्रिम संगठन के पदाधिकारि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...