6/recent/ticker-posts

जानिए पूर्व मंत्री बेनीवाल ने किसको कहा - मंहगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान

मंहगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान-पूर्व मंत्री बेनीवाल
 
बीकानेर,22 नवम्बर। लूणकरनसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में ऐसा वातावरण बना दिया गया है,जिससे जनता परेशान है। प्रदेश की जनता को इस सरकार से निराशा,नाराजगी और धोखा हुआ है। 
 
बेनीवाल गुरूवार को लूणकरनसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांव घेसुरा,रामबाग,राणीसर,मिठड़िया,साबनिया,ढ़ाणी छिपलाई,जैतपुर,टालीवाला, चक राइका व चक नोहडा में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में रोजगार घटा है। गांवों में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का सपना दिखाया था,वो पूरा नहीं किया। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किसानों की कर्जमाफी के वायदे कर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी ने  झूठे वायदे कर जनता को गुमराह किया है। किसानों के पूरे ऋण माफ नहीं हुए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल तक जनता को निराश किया है। अब यह इन्तजार खत्म हो चुका है। जनता अपने मताधिकार के प्रयोग से इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता की आवाज बनकर इन पांच सालों में संघर्ष किया है। केन्द्र सरकार की नीतियों से मंहगाई बढ़ी है। मंहगाई घटाने के वायदे के साथ आई भाजपा सरकार कार्यकाल में मंहगाई का ग्राफ बढा है। लूणकरनसर सहित पूरे राज्य में जनता शिक्षा, चिकित्सा, पानी, बिजली और विकास चाहती है। अपने जनसम्पर्क के दौरान गांवों की दयनीय स्थिति को देखी है। सड़के टूटी हैं तथा मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। मंहगाई से जनता त्रस्त है। 
 
इस अवसर पर लूणकरनसर पंचायत समिति के प्रधान गोविन्द राम गोदारा, पंचायत समिति सदस्य मोतीराम मेघवाल पूर्व प्रधान सोदाराराम सरपंच एसो. अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सारण, कृषि मण्डी पूर्व उपसरपंच मेघाराम मेघवाल, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी उपाध्याक्ष किशन कुम्हार, पूर्व सरपंच किशोर रेगर जैतपुर, रामबाग सरपंच प्रतिनिधी हरिराम शर्मा,  उरमूल डेयरी के पूर्व चेयरमेन राजाराम झोरड़, पूर्व प्रधान पतराम गोदारा, रणजीतसिंह बीका, ग्रामीण सहाकारी सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष रामरख गोदारा, भूरसिंह, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य जयनारायण गहलोत, सरपंच जैतपुर ओमप्रकाश ओझा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधी महावीर सारण,  ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के हनीफ खां व केदार शर्मा उपस्थित थे। 
 
शुक्रवार को 7 गांवों का करेंगे दौरा
 
वीरेन्द्र बेनीवाल शुक्रवार को प्रातः 11 बजे सागर, 11.30 बजे हिमतासर, दोपहर 12 बजे रायसर, 1 बजे नौरंगदेसर, 3 बजे बम्बलू, सांय 4 बजे राणीसर और 5 बजे पनपालसर पहुंचेंगे और नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ