पुष्करणा प्रीमियर लीग 2018 जीतने पर ट्रॉफी संग 21 हजार मिलेंगे, क्रिकेट प्रतियोगिता 14 नवंबर से होगी


पुष्करणा प्रीमियर लीग 2018 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 14 नवंबर से
बीकानेर। बीकानेर में पुष्करणा समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवंबर को होने जा रहा है। पुष्करणा प्रीमियर लीग 2018 के नाम से होने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानिय पुष्करणा स्टेडियम में होगा। इस प्रतियोगिता के आयोजक सीताराम ओझा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000/- रूपए, उपविजेता टीम को 11,000/- रूपए के साथ ट्रोफी प्रदान कि जायेगी। मैन ऑफ द सीरीज रहने वाले को 31,00/- का नकद पुरस्कार व मोमेटों दिया जायेगा। ओझा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर व बेस्ट बेस्टमेन को 11,00/- रूपए के साथ मोमेटों प्रदान किया जायेगा। बेस्ट कैच लेने वाले को 501/- रूपए व प्रतियोगिता में शतक लगाने वाले को 301/- रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन से जुडे गणेश व्यास, दाऊलाल पुरोहित, रवि ओझा, दिनेश पुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रत्येक मैन ऑफ द मैच रहने वाले खिलाड़ी को ट्रेक शूट व मोमेटों प्रदान किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें फार्म बीकानेर के निम्न प्रतिष्ठानों से प्राप्त कर सकती है।
1. बीकानेर टेंट हाऊस मोहता चौक, बीकानेर।
2. ईशर महाराज पान की दुकान बारह गुवाड चौक, बीकानेर।
3. अम्बिका स्टोर, नत्थुसर गेट के बाहर, बीकानेर। 
. ✍️ मोहन थानवी 


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा