खबरों में बीकानेर 🎤 : अरापा की गुगली के साथ चुनावी समर में एंट्री/ स्टाम्प पेपर पर चुनावी घोषणा पत्र जनता को देगी अभिनव राजस्थान पार्टी
खबरों में बीकानेर 🎤
अरापा की गुगली के साथ चुनावी समर में एंट्री
बीकानेर । राजनीति की जगह लोकनीति स्थापित करने के लिए अभिनव राजस्थान पार्टी चुनावी मैदान में उतरी है। 21 अक्टूबर 2018 रविवार को बीकानेर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकुर शुक्ला, गगन, चैतन आदि ने पार्टी की रीति नीति बताते हुए राजस्थान विधानसभा क्षेत्र की सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की । अंकुर शुक्ला ने बताया कि अभिनव राजस्थान पार्टी देश में पहली बार जनता के समक्ष ₹500 के स्टांप पेपर पर चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके पीछे लॉजिक बताते हुए शुक्ला ने यह कहा कि बीते चुनावों में एक पार्टी ने अपने वादे पूरे नहीं किए तो जनप्रतिनिधियों द्वारा कोर्ट में चैलेंज करने पर माननीय न्यायाधीश ने यह टिप्पणी की थी कि चुनावी घोषणा पत्र साधारण कागज पर था जो कानूनी रूप से नहीं था इसलिए अरापा स्टाम्प पेपर पर अपनी चुनावी घोषणाओं को अपने वादों को जनता के समक्ष रखने जा रही हैं । उनका दावा है कि उन्होंने बीते 9 वर्ष से बजट और कानूनी रूप से पूरे होने वाले कार्यों पर पूरा शोध किया है । जरूरी जानकारियां प्राप्त की है । कुछ आंकड़े भी उन्होंने बताएं और राजस्थान में शराबबंदी करने की अपनी योजना भी बताई । प्रेस वार्ता में पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद ।
🙏

Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं