6/recent/ticker-posts

खबरों में बीकानेर 🎤 : इन्द्रधनुष के समान सतरंगी और अमर है चंद्रशेखर जोशी की कविताएं

खबरों में बीकानेर 🎤 
चन्द्रशेखर जोशी के काव्य संग्रह “एक शाम सखा सागर में” का लोकार्पण  
  बीकानेर।  सखा संगम एवं मुक्ति संस्था के तत्वावधान  चन्द्र शेखर जोशी के प्रथम काव्य संग्रह "एक संध्या सखा सागर में" का लोकार्पण धरणीधर रंगमंच पर अतिथियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉ श्रीलाल मोहता ने कहा कि जोशी की कविताएं किसी वाद से बंधी हुई नहीं है इनकी कविताएं इन्द्रधनुष के समान सतरंगी और अमर है।  वे एक प्रतिबद्ध सखा के साथ सरल ह्रदय व संस्कृतिनिष्ठ कवि है। अध्यक्षता करते हुए  भवानीशंकर व्यास "विनोद " ने कहा कि जोशी का प्रथम काव्य संग्रह एक भरापूरा अनुभव संसार है इनकी कविताओं में अनोखा विषय वैविध्य है, जोशी की कविताओं में जीवन की खुशियाँ और त्रासदियां है तो सपने, स्मृतियाँ और तल्ख सच्चाईयां भी हैं।  लोकार्पित पुस्तक पर पत्र वाचन नदीम अहमद नदीम ने किया। 
 इस अवसर पर कवि चन्द्रशेखर जोशी ने अपनी रचना प्रक्रिया  बताते हुए लोकार्पित कृति की चुनिंदा रचनाएँ  सुनायी। 
     कार्यक्रम के प्रारंभ में मुक्ति के सचिव राजेन्द्र जोशी ने स्वागत भाषण दिया । 
 इस अवसर पर सखा संगम की और से डॉ उमाकान्त गुप्त, डॉ मुरारी शर्मा, नटवरलाल व्यास, मनमोहन कल्याणी,ज्योति प्रकाश रंगा, नदीम अहमद , डॉ मोहता एवं  व्यास विनोद आदि   को सखा गौरव सम्मान से समादृत किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में सखा संगम एवं मुक्ति संस्था की ओर से सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा ने आभार प्रकट किया। 
कार्यक्रम में युवा गायक गौरीशंकर  सोनी ने संगीतमय प्रस्तुति पेश की । कार्यक्रम के दौरान शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्था, संगीत भारती , सप्तॠषि मंडल, जिला तैराकी संघ , कोलकाता निवासी शिवकुमार पुरोहित सहित कई संस्थाओं द्वारा चन्द्र शेखर जोशी का सम्मान किया गया। 
    - ✍️ मोहन थानवी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ