खबरों में बीकानेर 🎤 : मुद्दा विहीन कांग्रेस कर रही बचकानी हरकतें : सुधांशु त्रिवेदी
- Get link
- X
- Other Apps
खबरों में बीकानेर 🎤
मुद्दा विहीन कांग्रेस कर रही बचकानी हरकतें : सुधांशु त्रिवेदी
मुद्दा विहीन कांग्रेस कर रही बचकानी हरकतें : सुधांशु त्रिवेदी
बीकानेर । कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए बचकानी हरकते कर रहे है। यह कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधाांशु त्रिवेदी ने। वे यहांं भारतीय जनता पार्टी का संभाग मिडिया सेन्टर का शुभारंंभ अवसर पर समारोह में बोल रहे थे। सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी राजस्थान सरकार द्वारा चयनित शिक्षको का हक मारकर मामला कोर्ट में ले गयी और लम्बित कर दिया । जबकि कोर्ट ने भी शिक्षको के हित में आदेश दे दिया। बावजूद इसके कांग्रेस पाटी ने चुनावों का बहाना बनाकर रिट पीटीशन दायर की जिससे राज्य के हजारों शिक्षको एवं उनके परिवार को भरण-पोषण से वंचित होना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमान् त्रिवेदी जी ने कहा कि हमारी पार्टी से मुख्यमंत्री का चेहरा वसुधंरा राजे है। कांग्रेस के पास इसका कोई जवाब नही है। त्रिवेदी ने चुटकी लेते हुए कहा - कांग्रेस का चेहरा है "पहचान कौन?" राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी सवाल करते हैं पर हर बार मीडिया के सवालों में अलग अलग दाम बोलते हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए बचकानी हरकते कर रहे है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित अटल मीडिया सेंटर के संभाग कार्यालय का शुभारंभ भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में गवर्नमेन्ट प्रेस रोड कचहरी परिसर के पास किया
गया।
गया।
- ✍️ मोहन थानवी
Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...