अलवर में रोमांचित करेंगे जिम्नास्टिक के खिलाड़ी

अलवर में रोमांचित करेंगे जिम्नास्टिक के खिलाड़ी

जिम्नास्टिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2 नवंबर से अलवर में होगी

बीकानेर । राजस्थान के अलवर में राज्य भर से आयु वर्ग के खिलाड़ी जिमनास्टिक के अपने हुनर प्रदर्शन से न केवल पुरस्कार जीतेंगे बल्कि देखने वालों को रोमांचित भी करेंगे।  अलवर में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बीकानेर जिला जिम्नास्टिक संघ बीकानेर के अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा ने बताया कि  28 व 29-10-18 को जिला बीकानेर की बालक व बालिकाओ के विभिन्न आयु वर्ग जूनियर सब जूनियर मिनी व केडिट आयु के अंतर्गत प्रतियोगिता व चयन शाला क्रीड़ा संगम केंद्र रा उ मा वि एम एम ग्राउंड में सायं 4 बजे से आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता व चयन द्वारा विभिन्न आयु वर्ग में बालक व बालिकाओं की जिले की टीम का गठन किया जायेगा । वह टीम 02-11-2018 से 05-11-2018 तक अलवर के चिरार स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी । नियमों के अनुसार जिला स्तर पर प्रतियोगिता नही होने की स्थिति में चयन प्रक्रिया द्वारा टीम का गठन किया जाएगा।
. ✍️ मोहन थानवी

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा