बीकानेर के आवासीय क्षेत्र निगम को हस्तांतरित

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीकानेर के आवासीय क्षेत्र निगम को हस्तांतरित

बीकानेर /जयपुर, 7 सितम्बर । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्थानीय लोगों की मांग और उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बीकानेर शहर में आवासन मण्डल की कुछ आवासीय कॉलोनियों को नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया है ।
   श्रीमती राजे के शुक्रवार को बीकानेर के भ्रमण के दौरान आम लोगों ने आवासन मंडल की पवनपुरी योजना के सैक्टर 5,6,7 और मुक्ता प्रसाद काॅलोनी के सैक्टर 1 से 17 नगर निगम को हस्तांतरित करने की मांग की । इस पर सकारात्मक निर्णय कर मुख्यमंत्री ने इन आवासीय क्षेत्र को तत्काल निगम को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए ।
  उल्लेखनीय है कि अब आवासन मंडल, बीकानेर उक्त काॅलोनियों के विकास संधारण हेतु 12.76 करोड़ रुपये नगर निगम को देगा ।इन काॅलोनियों में सड़क, रोशनी और भूमि संबंधी सभी विकास कार्य नगर निगम द्वारा करवाए जायेंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,