6/recent/ticker-posts

श्री आदि गणेश के स्वागत में यज्ञ में दी आहुतियां, ब्रह्मवेला में 4 बजे मानसरोवर के जल और केशर से करेंगे अभिषेक

*खबरों में बीकानेर 🎤*
दो दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ में दी आहुतियां
 बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्रीआदि गणेश मंदिर में दो दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ विधि विधान से पूजा अर्चना के  साथ शुरू हुआ।  विश्व कल्याणार्थ व राज्य में सुख शांति, समृद्धि के लिए किए जा रहे इस पंचकुण्डीय महायज्ञ में पंडित राजेन्द्र किराडू के  आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी जा रही है। आयोजन से जुड़े किशन व्यास ने बताया कि प्रात: 8 बजे प्रारंभ  हुए यज्ञ में यजमान पं सुनील व्यास,अविनाश चन्द्र व्यास,मनोज बिस्सा,मनोज पारीक,रामसा व्यास,देव किशन सोनी,सोहन लाल सोनी सपत्नीक आहूतियां दे रहे है। दिनभर चले  इस महायज्ञ में 1008 मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी गयी। व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन प्रात: 4 बजे गजानंद के दूध, दही, घी,  शहद, चीनी, पंचामृत, केशर, मानसरोवर से लाए जल से अभिषेक किया जायेगा। अभिषेक पं.विजय श्रीमाली,व  जितेन्द्र श्रीमाली  मंत्रोचारण के साथ संपन्न करायेंगे। तत्पश्चात श्रृंगार कर आरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती की जायेगी, जिसमें गणपति के  2501 किलो का प्रसाद व 1151 किलो के फलों का भोग लगाया जायेगा। इसके तुरंत बाद यज्ञ की पूर्णाहूति में अनेक श्रद्धालु आहूतियां देंगे। साय ंकाल जागरण किया जायेगा, जिसमें रामसा व्यास, राजेन्द्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, कैलाश पारीक सहित अनेक कलाकार भजनों  की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर को विभिन्न प्रकार की रंगरोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। भक्त मंडल के मदनगोपाल व्यास,  खेमचंद सोनी, भगतराज, रवि कल्ला, गोपाल रंगा,दीपक पारीक, श्याम सुंदर सांखी,नंदन जोशी, जुगल,नरेश आचार्य, आदि सेवाओं में जुटे हुए  है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ