खबरों में बीकानेर 🎤 - सवाल जिताऊ को टिकट का , अंसारी ने "जिताऊ" को दी नई परिभाषा "अधिक फॉलोविंग वाला"

खबरों में बीकानेर 🎤 

सवाल जिताऊ को टिकट का

अंसारी ने "जिताऊ" को दी नई परिभाषा "अधिक फॉलोविंग वाला" 
बीकानेर 23/9/18। चुनावों में पार्टी द्वारा टिकट जिताऊ को दिए जाने सबंधी सवाल पर बात को घुमाते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी ने कहा कि पार्टी उसी व्यक्ति को टिकिट देगी जो Following   अधिक रखता हो। रविवार को होटल वृन्दावन में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोर्चे ने राजस्थान से 10 टिकिट मांगे हैं। अंसारी ने आरक्षण के मद्देनजर 200 सीटों मे से केवल 10 सीटें मांगना उचित समझते हैं के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। 
नोट बंदी व जी एस टी की बात पर उन्होंने कहा यह देश हित में है। निकायों संबंधी स्थानीय समस्याओं के निवारण में मोर्चा कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए गाइड लाइन सबंधी सवाल को भी अंसारी ने टाल दिया।  वार्ता के दौरान अजीत मालिक, महापौर नारायण चोपड़ा , यू आई टी चैयरमेन महावीर रांका, मुमताज अली भाटी, असद राजा भाटी, अनवर अजमेरी आदि उपस्थित रहे।
-✍️ मोहन थानवी

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,