6/recent/ticker-posts

बालसेना की मनुहारों से झूम उठे गजानन

*खबरों में बीकानेर 🎤*
गणपति जी गणेश नै मनावां.........
बीकानेर। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के तत्वावधान में दाऊजी रोड स्थित  आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को गणपति का बाल  भक्तों द्वारा अभिषेक किया गया। ऊं गण गणपति नमो नम:सिद्वि विनायक नमो नम:के  उद्घोष के साथ बाल भक्तों ने भगवान गजानन से गणपति जी गणेश नू मनावा की  मंगलकामना करते हुए स्वस्थ रहने और बुद्वि का विकास करने की मंगलकामना की। बाल  भक्तों ने गजानन का दूध, दही, घी, शहद ,चीनी ,पंचामृत से वैदिक मंत्रोचारण के साथ  अभिषेक किया। आचार्य पंडित सुनील व्यास व पं विजय श्रीमाली ने देश में सुख स्मृद्वि  की प्रार्थना की। इस मौके पर ब्राह्मणों की पौशाक में नन्हे मुन्ने बाल भक्त बहुत सुन्दर लग  रहे थे। मंडल के आयोजन से जुड़े खेमचंद सोनी ने बताया कि आज भंडारे का आयोजन  होगा और देश व राय की सुख समृद्धि तथा शांति के लिये 12 व 13 सितबर को  पंचकुण्डीय महायज्ञ पं.राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा।  सोनी ने बताया कि 13 सितबर को गणेश चतुर्थी को प्रात: 4 बजे वक्रतुण्ड का विभिन्न  तरल पदार्थों से अभिषेक किया जायेगा । इसके बाद आरती व रात्रि कालीन जागरण किया  जायेगा। गणेश चतुर्थी के जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें वक्रतुण्ड को  2501 किलो का प्रसाद चढ़ाया जायेगा। सायंकाल जागरण का कार्यक्रम रखा गया है,  जिसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, मनोज के बिस्सा,कैलाश  पारीक,सोमदत पुरोहित,रामसा व्यास सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। सोनी ने बताया  कि बाल अभिषेक में किशन व्यास, एड.मदन गोपाल व्यास, जितेन्द्र श्रीमाली, प्रमोद,  नितेश बिन्नानी, विनायक, जुगल, रोहित, आनंद , घनश्याम, जितेश, रवि कल्ला, गोपाल  रंगा आदि ने सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ