संस्कृत-स्कूल खोडाला में छठे दिन भी लगा रहा ताला, अध्यापको के 11 रिक्त पदों को भरने की है मांग

*खबरों में बीकानेर 🎤 *
( कन्हैया लाल लूणकरणसर )
लूणकरणसर उपखंड के ग्राम खोडाला के राजकीय आदर्श वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में अध्यापको के रिक्त पदों के भरने की मांग को लेकर छठे दिन भी तालाबंदी जारी।
ग्रामीणों ने बताया कि संस्कृत स्कूल में प्रधानाध्यापक सहित 11 पद रिक्त पड़े है।
लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी नही होने पर बुधवार को ग्रामीणों ने  प्रशासन अधिकारियों की सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया। बुधवार को कांग्रेस नेता डॉक्टर राजेन्द्र मूंड ने ग्रमीणों की वाजिब मांग का समर्थन करते हुए आंदोलन जारी रखने में सहयोग का आश्वाशन दिया।
विदित रहे कि ग्रामीणों द्वारा 17 अगस्त से धरना अनवरत जारी है । धरना स्थल पर जिला प्रमुख सुशीला सींवर गयी व उच्चाधिकारियों से बात कर रिक्त पदों को भरवाने का आश्वाशन दिया। ग्रामीणों ने विधायक मानिक चंद सुराना से मिलकर भी रिक्त पदों को भरवाने की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान पर, इन ट्रेनों का मूवमेंट को सस्पेंडेड पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी