औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
गोवर्धन पूजन, दुग्धाभिषेक और 56 भोग की झांकी का आयोजन किया
बीकानेर। श्री आदि गणेश मंदिर में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण लीलाओं का वर्णन करने के साथ-साथ गोवर्धन पूजन और 56 भोग की झांकी का आयोजन किया गया।
कथा वाचक पंडित सुनील व्यास ने बताया ने पूतना वध प्रसंग का विवेचन कियाा और कहा कि सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए।
पृथ्वी ने गाय का रूप धारण करके श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आये हैं। इसलिए वह मिट्टी में नहाते, खेलते और खाते हैं ताकि पृथ्वी का उद्धार कर सकें।
महाराज ने कहा कि युवा पीढ़ी ने अपने धर्म को जानने के लिए गीता, भागवत ,रामायण पढ़ा तो आने वाली पीढ़ी भी संस्कारी हो जायेगी।
उन्होंने ब्रजवासियों द्वारा इंद्र की पूजा छोडकर गिर्राज जी की पूजा शुरू करने, इंद्र के कुपित होकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार बारिश करने, कृष्ण भगवान द्वारा गिर्राज को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने के प्रसंग भी सुनाए। कथा में राजकुमार खंडेलवाल और सतीश जोशी ने सब पत्नी को गोवर्धन पूजन करवाया। राधे कृष्ण गोविंद गोपाल राधे राधे भजन ऊपर भक्तों ने खूब आनंद उठाया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...