औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर में 15 kg अवैध तंबाकू सीज
बीकानेर में 15 kg अवैध तंबाकू सीज
बीकानेर, 5 जून। स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में बीकानेर में तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर 15 किलोग्राम तंबाकू सीज किया गया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रानी बाजार स्थित मैसर्स श्री बालाजी डिस्ट्रीब्यूटर्स, फड़ बाजार स्थित मैसर्स महावीर ब्रदर्स और बड़ा बाजार स्थित मैसर्स गांधी एंटरप्राइजेज पर औचक निरीक्षण किया। टीम ने यहाँ नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभिन्न ब्रांड तंबाकू तथा खुले में बेचे जा रहे तंबाकू पर अधिनियम की धारा-7 के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 15 किलोग्राम तंबाकू उत्पाद सीज किए।
सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने सभी तंबाकू विक्रेताओं को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे पैकेट पर 85 प्रतिशत से कम सचित्र चेतावनी वाले उत्पादों का विक्रय तुरंत बंद कर दें। इसके साथ ही उन्होंने सभी दुकानदारों को पाबंद किया है कि वे महीने के अंतिम दिन तंबाकू उत्पादों का विक्रय पूरी तरह बंद रखेंगे तथा 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों को किसी भी सूरत में तंबाकू पदार्थ नहीं बेचेंगे। नियमों की अनदेखी करने पर दुकान सीज करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।
सप्ताह के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने और नियमों के उल्लंघन पर कुल 158 चालान काटकर मौके पर ही 6,380 रुपये की शास्ति (जुर्माना) वसूल की गई।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...