औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
JNV पानी सप्लाई टाइम चेंज : बीकानेर के इस इलाके में सोमवार को बदले हुए समय पर होगी जलापूर्ति
जलापूर्ति समय में एक दिन के लिए बदलाव
बीकानेर, 10 मई। जयनारायण व्यास कॉलोनी में जलदाय विभाग के पम्प हाउस में रखरखाव कार्य के चलते सम्बंधित क्षेत्र के जलापूर्ति समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
जलदाय विभाग के नगर उत्पादन, वितरण एवं राजस्व उपखंड 11 के सहायक अभियंता राजेंद्र चौहान के अनुसार व्यास कॉलोनी जलाशय से होने वाली जलापूर्ति क्षेत्र व्यास कॉलोनी सेक्टर-1 और 2, चाणक्य नगर तथा खींचड़ निवास वाली गली एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार के निर्धारित समय सायं 4:30 बजे से 6 बजे के स्थान पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक की जाएगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...