औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर सिटी के 3 और रूरल के 4 मेडिकल स्टोर्स के 1 से 15 दिन तक के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर सिटी के 3 और रूरल के 4 मेडिकल स्टोर्स के 1 से 15 दिन तक के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर, 5 जून। एक दिन से लेकर 15 दिन तक के अलग-अलग मेडिकल स्टोर्स के अनूप ज़पत्र निलंबित कर दिए गए हैं इनमें तीन मेडिकल स्टोर बीकानेर शहर के हैं शेष चार ग्रामीण क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स है। इन संबंधित मेडिकल स्टोर्स के अनुप्रजा पत्र जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर निलंबित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि श्री राम हॉस्पिटल के पास सादुल कॉलोनी स्थित महेश मेडिकल स्टोर, मॉडर्न मार्केट स्थित ऋषभ मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 11 जून एक दिन के लिए, शेरेरा स्थित महाकाल मेडिकल एंड जनरल स्टोर, जामसर स्थित कोहरी मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 8 से 17 जून तक 10 दिनों के लिए, के. जी. कोम्पलेक्स के पास रानी बाजार स्थित श्री लक्ष्मी मेडिकोस एंड जनरल स्टोर, केसर देसर जाटान स्थित श्री गणेश मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 15 से 24 जून तक 10 दिनों के लिए, लालमदेसर स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 5 से 19 जून तक 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...