पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला के साथ कांग्रेसजन ने किया पैदल मार्च और मटका फोड़ प्रदर्शन


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला के साथ कांग्रेसजन ने किया पैदल मार्च और मटका फोड़ प्रदर्शन 


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com


पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला के साथ कांग्रेसजन ने किया पैदल मार्च और मटका फोड़ प्रदर्शन 

बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों, साथ ही शहर में गहराते पेयजल संकट और बार-बार हो रही बिजली कटौती के विरोध में  पैदल मार्च एवं मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान एक राष्ट्रपति  के नाम एवं दूसरा  राज्यपाल के नाम के दो ज्ञापन जिला कलेक्टर, बीकानेर को सौंपे गए।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई के अभूतपूर्व संकट से जूझ रही है, लेकिन सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर आमजन की कमर तोड़ दी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद कीमतों में राहत नहीं देना जनता के साथ खुला विश्वासघात है। बीकानेर में पानी की समस्या प्रशासनिक विफलता का परिणाम है और करोड़ों की योजनाएं समय पर पूरी नहीं होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती कर आमजन को परेशान किया जा रहा है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है। निजी कंपनियों की मनमानी पर सरकार की चुप्पी संदेह पैदा करती है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन करेगी और जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी।

 
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आमजन उपस्थित रहे।





Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

रेलवे : लालगढ-डिब्रुगढ का मार्ग बदला, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रद्द पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित