औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
मंत्री के खिलाफ सेनि पुलिस अधिकारी, बीकानेर में प्रदर्शन
’’गौतम दक मुर्दाबाद" और पुलिस संगठन जिन्दाबाद के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट
मंत्री के खिलाफ सेनि पुलिस अधिकारी, बीकानेर में प्रदर्शन
’’गौतम दक मुर्दाबाद" और पुलिस संगठन जिन्दाबाद के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट
1 जून 2026 सोमवार
सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों ने सहकारिता मंत्राी गौतम दक के कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ बीकानेर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया । इस दौरान ’’गौतम दक मुर्दाबाद और पुलिस संगठन जिन्दाबाद के नारों से परिसर गुंजायमान रहा। संगठन प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान बीकानेर संभाग के बैनर तले किया गया।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंत्री के इस कृत्य को पुलिस बल के आत्मसम्मान पर गहरा आधात बताया।
ज्ञापन देने वाले मुख्य नेतृत्वकर्ता पूर्व पुलिस अधिकारी हरिराम गहलोत सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सवैधानिक मर्यादाओं को तार तार करने वाले सहकारिता मंत्री गौतम दक को बिना किसी विलम्ब के तुरन्त प्रभाव से मंत्री पद से बरखास्त करने तथा चितौड जिले के डूंगला थाने मे दर्ज मुकदमा नम्बर 76/2026 की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्यवाही की मांग की गई।
संस्थान ने चेतावनी भरे लहजे मे कहां कि यह प्रदर्शन तो केवल मात्र एक शुरूआत है यदि आगामी 15 दिनों के भीतर सरकार द्वरा सहकारिता मंत्री के विरूद्व ठोस कार्यवाही नही की गई तो प्रदेश के समस्त जिलों मे सेवानिवृत व अन्य कर्मचारी संघों व आमजनता के साथ मिलकर बडा और व्यापक चक्का जाम व राज्यव्यापी आन्दोलन करने को मजबूर होना पडेगा। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपने वाले मे मुख्य रूप से हरिराम गहलोत, श्रीकृष्ण मीणा, जगमालराम बिस्सु, सलावत खां, सुखदेव व्यास, अरूण आहूजा, गणेश नाथ, भंवर लाल, ओम प्रकाश चौधरी, महेन्द्र तिवारी, धन्नेसिह राठौड, सतीष यादव, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, मनीराम यादव, भवानी सिंह, विजय दान, अनूपसिंह, बनवारी लाल, बद्री प्रसाद ओझा, भैरूसिंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, मानसिह, मनोहर सिंह, अयुब खॉ पठान, महबूब अली, हीरालाल, चन्द्र प्रकाश, मेधसिंह राजपुरोहित, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, असगर मोहम्मद के अलावा अन्य अनेक सेवानिवृत अधिकारी और कार्मिक भी मौजूद रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...