औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
मिशन रोशनी : नशा मुक्ति शिविर में 38 लाभान्वित
मिशन रोशनी : नशा मुक्ति शिविर में 38 लाभान्वित
बीकानेर, 7 जून 2026 रविवार
वरदान हॉस्पिटल, बीकानेर में रविवार को विशाल निःशुल्क नशा मुक्ति परामर्श एवं काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में डॉ सिद्धार्थ असवाल ने 38 मरीजों का इलाज किया। जो बीड़ी , सिगरेट, तंबाकू, डोडा पोस्त, अफीम समेक एमडी जैसे नशों से ग्रसित थे । उन्हें काउंसलिंग कर निशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं ।
डॉ असवाल ने बताया कि समाज में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के उद्देश्य से 'मिशन रोशनी' नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत हर माह की सात तारीख़ को ऐसे ही निःशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाता है ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...