औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
शब्द भेदी बाण से गौरी का अंत प्रसंग सुन हुई गर्वानुभूति
क्षत्रिय सभा ने मनाई पृथ्वी राज चौहान की 860वीं जयंती
शब्द भेदी बाण से गौरी का अंत प्रसंग सुन हुई गर्वानुभूति
क्षत्रिय सभा ने मनाई पृथ्वी राज चौहान की 860वीं जयंती बीकानेर 7 जून 2026 रविवार
क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग के द्वारा पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई । इस अवसर पर मनोहर सिंह लूना, जिला अध्यक्ष, सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान बीकानेर ने महाकवि चंद्रबरदाई के दोहे "चार बाण चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण, ता ऊपर सुल्तान है, मत चूके चौहान" संदर्भ से पृथ्वीराज चौहान द्वारा शब्द भेदी बाण चलाकर गौरी का वध करने का प्रसंग रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि पराक्रम और वीरता के बल पर भारतवर्ष को गौरवान्वित करने वाले हिंदू सम्राट वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी को 16 बार हराकर भी वापस छोड़ दिया। उनका गौरी को रिहा करने का निर्णय एक बड़ी गलती साबित हुआ। गौरी ने युद्ध नियमों के विपरीत हमला कर पृथ्वीराज चौहान को बंदी बना लिया और यातनाएं दी। जिससे उनकी आंखों की रोशनी चली गई । गौरी ने पृथ्वीराज चौहान को मृत्यु से पहले उनकी अंतिम इच्छा पूछी तो पृथ्वीराज चौहान ने अपने मित्र चंद्रबरदाई के शब्दों के माध्यम से बाण चलाने की इच्छा जताई । तब चंद्रबरदाई ने अपने दोहे "चार बाण चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण, ता ऊपर सुल्तान है, मत चूके चौहान" दोहे के माध्यम से गौरी की दूरी का वर्णन किया । परिणाम स्वरूप गौरी का वध हुआ।
समारोह के प्रारंभ में अतिथि के रूप में जगमाल सिंह पायली ,मोहन सिंह नाल, किशन राज सिंह बीदासर, कर्नल मोहन सिंह धूपालिया ने पृथ्वी राज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने पृथ्वीराज चौहान के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में केसरी सिंह भाटी ने जोशीली कविता का वाचन किया ।
संपत सिंह राजावत, वीरेंद्र सिंह नरूका, जितेंद्र सिंह राजियासर, रणवीर सिंह नोखड़ा, तेज सिंह मेलिया, अयूब खान कायमखानी ने भी अपना उद्बोधन प्रदान किया । समारोह में गिरधारी सिंह खिंदासर, पत्रकार ओम सोनी , राजेंद्र सिंह भाटी , रूपेंद्र सिंह कक्कू , मेजर गजेंद्र सिंह राठौड़, अजीत सिंह भाटी,पूनम सिंह राजवी, रघुवीर सिंह सुरजनसर, श्याम सिंह शिवबाड़ी इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...