औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
वरिष्ठ सदस्यों का अभिनंदन कर पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी ने स्थापना दिवस मनाया
बीकानेर : 6 जून 2026 शनिवार
वरिष्ठ सदस्यों का अभिनंदन कर पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी ने स्थापना दिवस मनाया
राजस्थान पेंशनर्स इंजीनियर्स सोसायटी ने अपना स्थापना दिवस वरिष्ठ सदस्यों का अभिनंदन कर मनाया ।
यह जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी इं रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि राज मंदिर मैरिज पैलेस ,रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में धूमधाम से मनाए गए 28वां स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता इं मगन मल मूंधड़ा ने की।
इनका अभिनंदन किया
इं बहादुर चन्द मलिक, इं मेघनाथ सिंघल इं एन.पी. सिंह चौधरी का सोसायटी सदस्य के रूप में 25 वर्ष पूर्ण करने व सोसायटी की गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहने के उपलक्ष्य में विशेष तौर पर अभिनंदन किया गया।
साथ ही सोसायटी के नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम में इं अरुण पांडेय, इं मगन मल मूंधड़ा, इं हरि नारायण सिंह, द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी तथा इं लक्ष्मी कान्त पाण्डिया,इं मुकेश गुप्ता, इं किशन धवल, इं कासम अली, इं मोहन दान रतनू, इं डी.सी.सुराना, इं राम सिंह गोदारा, इं मणी राम बेनीवाल ने अपने विचार व्यक्त किए।
सोसायटी के इतिहास एवं गतिविधियों के बारे में महासचिव इं कमल कान्त सोनी द्वारा जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अन्त में सोसायटी के विगत एक वर्ष में दिवंगत सदस्यों को एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...