औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
कवि चौपाल में भदौरिया और पाठक का सम्मान
कवि चौपाल में भदौरिया और पाठक का सम्मान
बीकानेर साप्ताहिक कार्यक्रम राष्ट्रीय कवि चौपाल की 571 वीं श्रृंखला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस एवं राजस्थानी भाषा को समर्पित ऋषि पुरोधा साधक के सम्मान मंथन में समर्पित रही। सरदार अली परिहार व डॉ हरिदास हर्ष के सान्निध्य में दिनेश भदौरिया व अलका डोली पाठक का सम्मान किया गया ।
रामेश्वर साधक ने आगामी आयोजनों में सम्मान श्रृंखला बनाए रखने की बात कही। कवियों ने सस्वर काव्यात्मक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में करणी सिंह, साकिर हुसैन पत्रकार, किशनलाल सरदाना, कमल तंवर, छोटू खां खोखर, मदनलाल सोनी, एडवोकेट अनिल योगी, धर्मेंद्र राठोड़ धन्नजय, श्रीकांत आदि कई गणमान्य साहित्यानुरागी उपस्थित रहे । कार्यक्रम संचालन श्रीमती पम्मी कोचर आचार्य ने किया ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...