औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
31वां फुटबॉल समर कैंप : प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैडल एवं प्रमाण पत्र मिले
31वां फुटबॉल समर कैंप : प्रतिभागी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैडल एवं प्रमाण पत्र मिले
मास्टर मंगलचंद खरखोदिया फाउंडेशन एवं मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति द्वारा आयोजित 31वां फुटबॉल समर कैंप बड़े उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक संचालित होता हुआ अपने अंतिम चरण में पहुंचा।
समापन समारोह में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कैलाश खरखौदिया ने बताया कि यह 31वां फुटबॉल समर कैंप युवा प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें सही दिशा देने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ, जो भविष्य में खेल जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इनमें अशोक शर्मा (स्टाफ ऑफिसर, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर), महेश व्यास (भाजपा नेता), डॉ. अबरार पंवार (पूर्व सीएमएचओ), मुरली किराडू (पूर्व डीएसपी, राजस्थान पुलिस) एवं रामजी सोनी (उद्योगपति एवं समाजसेवी) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के संयोजक भरत पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष आयोजित इस समर कैंप में 70 से अधिक लड़कों एवं 20 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया, जो इस क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाता है। विशेष रूप से बालिकाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। गर्ल्स कोच एवं सीनियर खिलाड़ी स्नेहा उपाध्याय के मार्गदर्शन में लड़कियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया । अपने खेल कौशल में निरंतर सुधार किया।
महेश व्यास और रामजी सोनी ने भरत पुरोहित एवं उनकी टीम की सराहना की। कहा कि बीकानेर में फुटबॉल को बढ़ावा देने में मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति का योगदान सराहनीय है।
बीकानेर शहर में आयोजित यह प्रतिष्ठित कैंप न केवल खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारने का मंच बना, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और अनुशासन को मजबूत करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध हुआ। इस कैंप में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए युवा खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिदिन मैदान पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंत में अजय स्वामी और उनकी टीम ने समापन दिवस पर सभी बच्चों को और कोच को योगाभ्यास करवाया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...