औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार
बीकानेर : ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार
सूडसर-नापासर के बीच ट्रेन से टकराया था ट्रैक्टर
बीकानेर रेल मंडल पर रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्यवाही ; ट्रेन संख्या 12371 से टकराने वाले ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर, ट्रैक्टर (ट्रॉली सहित) किया जब्त
दिनांक 07.04.26 को रेलवे स्टेशन सूडसर-नापासर के मध्य किमी नं. 419/06 पर ट्रेन नं. 12371 के इंजन से ट्रैक्टर ट्रॉली टकराने की घटना घटित हुई थी, जिसमें आरपीएफ थाना बीकानेर द्वारा रेलवे एक्ट के तहत ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए मण्डल सुरक्षा आयुक्त संजय पीसे द्वारा निरीक्षक सुभाष बिश्नोई के नेतृत्व में उप निरी. अजय, कॉस्टेबल राजेन्द्र मीणा, कॉस्टेबल अनिल कुमार, कॉस्टेबल संजय कुमार की टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों व सूचना तन्त्र की मदद से ट्रैक्टर चालक कानसिंह पुत्र लिच्छमण सिंह निवासी नारसीसर को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर जब्त किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गाँव में समय समय पर अभियान चलाकर ग्रामवासियों को रेलवे लाइन पार न करने बाबत व अपने मवेशियों व वाहनों को रेलवे लाइन से दूर रखने बाबत जागरूक किया जाता है ।
इसके साथ ही रेलवे नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है।






No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...