Subscribe Us

test

बीकानेर : कबाड़ से 21 करोड़ से ज्यादा भर लिए अपनी तिजोरी में


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi





https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर : कबाड़ से 21 करोड़ से ज्यादा भर लिए अपनी तिजोरी में 

 बीकानेर रेल मंडल ने स्क्रैप निस्तारण से अर्जित किए 21.13 करोड़ रुपये

बीकानेर रेल मंडल द्वारा संसाधनों के कुशल प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्क्रैप निस्तारण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। मंडल ने 5521.82 मीट्रिक टन स्क्रैप का सफल निस्तारण कर कुल 21.13 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है।
यह उपलब्धि मंडल की पारदर्शी कार्यप्रणाली, प्रभावी योजना और सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। स्क्रैप निस्तारण से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि रेलवे परिसरों में स्वच्छता और सुव्यवस्था भी सुनिश्चित हुई है।
मंडल रेल प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचारों एवं संसाधन प्रबंधन के माध्यम से आय बढ़ाने और कार्यक्षमता में सुधार लाने पर बल दिया है।
बीकानेर रेल मंडल द्वारा आगे भी इस प्रकार के प्रयास निरंतर जारी रखे जाएंगे, जिससे रेलवे की परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।


No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.