बीकानेर : 100 वर्षीय श्री दिगम्बर जैन नसियाजी का हो रहा जीर्णोद्धार, विधि-विधान से हुआ शिलान्यास व पूजन
औरों से हटकर सबसे मिलकर
बीकानेर : 100 वर्षीय श्री दिगम्बर जैन नसियाजी का हो रहा
जीर्णोद्धार, विधि-विधान से हुआ शिलान्यास व पूजन
बीकानेर, 9 अप्रेल। पुरानी जेल रोड पर स्थित दिगम्बर जैन नसियाजी का एक शताब्दी के बाद जीर्णोंद्धार व नव निर्माण का कार्य गुरुवार को विधि विधान से पूजन के बाद शिलान्यास व हवन के बाद शुरू किया गया।
श्री दिगम्बर जैन नसियाजी प्रबंध समिति के मंत्री धनेश जैन ने बताया कि करीब 100 वर्ष पूर्व लाभूजी कटले के संस्थापक स्वर्गीय श्री अनंत मल, लाभचंद श्रीश्रीमाल की ओर से श्री दिगम्बर जैन नसियाजी के लिए भूमि निःशुल्क प्रदान की थी। दिगम्बर जैन समुदाय के धार्मिक आस्था के केन्द्र दिगम्बर जेन नसिया जी का निर्माण में 100 वर्ष पूर्व रूप् चंद सरावगी व अन्य भामाशाहों का निर्माण में सहयोग रहा। मंदिर के नव निर्माण व जीर्णोंद्धार का कार्य का शिलान्यास गुरुवार को भगवान महावीर स्वामी की पूजा पक्षाल व हवन तथा नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ किया गया। इस अवसर पर पूर्व व वर्तमान भामाशाहों का सम्मान किया गया तथा प्रत्येक सदस्य से एक रजत शिलादान की सहभागिता निश्चित की गई।
उन्होंने बताया कि कि मंदिर में हॉल, सरस्वती हॉल, संत निवास, मुख्य वेदी, कमरा, लिफ्ट, सभागार हाल, मंदिर व्यवस्था हॉल, नित्य पक्षाल , जल कुंड, मुख्य द्वार आदि का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। वर्तमान में मूलनायक भगवान सुपार्श्वनाथ, भगवान आदिनाथ, चंदा प्रभु, शांति नाथ, पदम प्रभु, भगवान पार्श्वनाथ, भगवान मुनि सुव्रत स्वामी, तथा 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का मंदिर प्रथम मंजिल में स्थापित है, जिस भूतल पर स्थानान्तरित किया जाएगा।
दिगम्बर जैन प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि जैन तीर्थ स्थल महावीरजी से आए शिलान्यास प्रतिष्ठाचार्य पंडित मुकेश जैन ने वास्तु, भूमि, नवग्रह, दस दिगपाल आदि का पूजन के साथ नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप करवाते हुए शिलान्यास करवाया। पूर्व में मंदिरजी में देव आज्ञा, जिनाभिषेक व अर्घावली पश्चात शिलान्यास पूर्णविधि विधान से किया गया।






No comments:
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...