टाइम बैंक का चेप्टर बीकानेर में भी
bahubhashi.blogspot.com
6 जून 2025 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
टाइम बैंक का चेप्टर बीकानेर में भी
टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चेप्टर की बैठक एडमिन कार्यालय में श्याम सुंदर सुथार की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में श्याम संुदर सुथार ने टाइम बैक की प्रगति की जानकारी देते हुए प्रगति के बारे में बताया । उन्होने बताया कि सेवा का आदान-प्रदान, समय का सम्मान, बिना धन के केवल सेवा से, ना सदस्यता शुल्क, ना कोई सेवा शुल्क, एकदम मुफ्त, बस कीमती समय का आदान प्रदान ही टाइम बैंक में किया जाता है । उन्होने विस्तार से बताया कि टाइम बैंक ऑफ इंडिया (पंजीकृत ट्रस्ट) एक राष्ट्रीय अभियान है जो स्वैच्छिक सेवा के लिए समय को ही मुद्रा मानता है। यह राष्ट्र निर्माण का सामाजिक मॉडल है - बिना सरकार पर निर्भर हुए, जब आप दूसरों की सेवा करेंगे, उस समय का आपको समय क्रेडिट मिलेगा, जब जरूरत हो उसी क्रेडिट समय का आप उपयोग कर सकते हैं । यह टाइम बैंक स्वयंसेवकों, सेवाभावी संगठनों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष अवसर है सेवा लेने व देने के लिए । इसके टाइम बैंक ऑफ इंडिया का सदस्य होना आवश्यक है। आवश्यकता होने पर बिना टाईम क्रेडिट के भी आप सेवा ले सकते है जिसे वापस करने की आवश्यकता नहीं होगी । टाइम बैंक के माध्यम से सेवाओं का आदान-प्रदान करें, बुजुर्ग सहायता, डॉक्टर के साथ जाना, पढ़ाना, तकनीकी सहायता, घरेलू कार्य जैसी बैंक की विभिन्न योजनाएं है । बैठक में श्रीमती शारदा बेनीवाल, सुनीता सुथार, डा. बी के बेनीवाल, आर के शर्मा, सुनील गुप्ता, चार्वी गुप्ता व क्रिश मिगलानी (इंटर्न) ने विचार रखे । पंजीकरण हेतु वेबसाइट उपलब्ध है www.timebankofindia.com/administration/register

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...