बीकानेर : नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
आज टीम ‘Hour for Nation’ द्वारा स्व. इंजीनियर श्री राम स्वरूप जाखड़ जी की स्मृति में एक विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया
bahubhashi.blogspot.com
6 जून 2025 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
बीकानेर : नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
आज टीम ‘Hour for Nation’ द्वारा स्व. इंजीनियर श्री राम स्वरूप जाखड़ जी की स्मृति में एक विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया
स्व.इंजी. श्री रामस्वरूप जाखड़ की स्मृति मे नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन 06 जून 2025, को गौ चिकित्सालय, जय गौ माता सेवा समिति , नोखा रोड, भीनासर, बीकानेर मे किया गया।
शिविर की शुरुआत मे स्व. इंजी.श्री रामस्वरूप जाखड़ को श्रदांजलि देते हुए, संयोजक विक्रम स्वरूप जाखड़ ने शिविर का उदेश्य बताया।
शिविर मे गौ चिकित्सालय, जय गौ माता सेवा समिति के गोसेवक यशविंद्र चौधरी द्वारा जय गौ माता सेवा समिति के कार्यो के बारे मे बताते हुए गोसेवा के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर मे चिकित्सा सेवाएँ डॉ. राजेश नेहरा, असिस्टेंट प्रोफेसर,पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर, महावीर कस्वां पशुधन निरक्षक एवं सुनील तर्ड द्वारा दी गयी। शिविर में पशुओं का उपचार, टीकाकरण किया गया। निशुल्क दवा वितरण किया गया।
साथ ही गोशाला मे श्री सुधीश शर्मा की टीम अवर फोर नेशन द्वारा श्रम दान करते हुए, उनके द्वारा पर्यावरण एवं स्वछता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ऐसा शिविर आयोजित करने और सही सोच के लिए जाखड़ परिवार को धन्यवाद दिया।
संयोजक सरोज जाखड़ एवं अंजू कुमारी द्वारा वृक्षा रोपण एवं पक्षियों के लिए परिंडे पलासिये लगाने का कार्य किया गया।
शिविर मे सेंसई विवेक अग्रवाल, श्रीमती शारदा एच एल ढाका, उप प्राचार्य डाइट, डॉ. अजय चौधरी, असिटेंट प्रोफेसर इंजी कॉलेज बीकानेर, डॉ.मीनाक्षी जाखड़ डाइटिशियन पी बी एम बीकानेर, डॉ. सोमाली कस्वां सहित अनेक गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने मे माधुरी, अनिता, शक्ति सिंह राठौड़,रामेश्वर चौधरी, सुशील यादव,ओम जाखड़, गिरिश सोनी, जितेंद्र सुथार, रोनित सारण का महत्वपूर्ण सहयोग किया गया।
शिविर के समापन पर विक्रम स्वरूप जाखड़ द्वारा शिविर मे आये सभी आगुंतको का आभार व्यक्त करते हुए बताया सभी की गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए प्रेरणादयी है।
6/6/25
आज का विशेष सफाई अभियान श्रद्धांजलि स्वरूप
गंगाशहर, बीकानेर:
आज टीम ‘Hour for Nation’ द्वारा स्व. इंजीनियर श्री राम स्वरूप जाखड़ जी की स्मृति में एक विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में उनकी परिवार की महिलाओं, बच्चों और परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
गंगाशहर क्षेत्र में चलाए गए इस स्वच्छता अभियान में टीम के सदस्यों ने पूरे जोश के साथ श्रमदान किया। महिलाओं और बच्चों की सहभागिता ने इस अभियान को और भी प्रेरणादायी बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में श्री विक्रम जी द्वारा सभी टीम सदस्यों एवं भागीदारों का सम्मान किया गया। सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश देते हुए स्व. राम स्वरूप जाखड़ जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
टीम ‘Hour for Nation’ निरंतर ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यों में जुटी है और हर सप्ताह एक नई प्रेरणा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैला रही है।
जय स्वच्छ भारत! जय बीकानेर!

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...