बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के दो युवकों के शव बाईपास पुलिया के नीचे उदयरामसर की तरफ जा रहे रेलवे ट्रेक के पास मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई । बताया जा रहा है कि एक युवक का सिर फटा, दूसरे के सिर व हाथ पैर पर गंभीर चोटें लगी थी। दोनों मृतक पड़ोसी और बचपन से ही घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं।
सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची।
एएसआई रामफूल मीणा के अनुसार राजेश व छगन दोनों जिगरी दोस्त थे। राजेश ने दो बार शादी की। दोनों लड़कियां बिहार की थी, दोनों ही चली गई।
कांस्टेबल सीताराम की जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान शिवा बस्ती गंगाशहर निवासी 27 वर्षीय राजेश माली पुत्र बिरजू माली व 27 वर्षीय छगन माली पुत्र चंदू माली के रूप में हुई है।
असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, लक्ष्मण सिंह, त्रिलोक व भरत शवों को मोर्चरी शिफ्ट करवाने के लिए पहुंचे।
पुलिस के अनुसार दोनों रात से ही घर से गायब थे। घटनास्थल पर पानी की एक बोतल, नमकीन का पैकेट आदि मिले हैं। दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...