बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम मूलचंद कार्डियोवस्कुलर हास्पिटल, पीबीएम में भर्ती एक मरीज शौचालय जाने के दौरान दूसरी मंजिल से गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मौजूद लोग उसे इलाज के लिए ट्रोमा सेंटर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नागौर के बासेरी के रहने वाले हीर सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक हीर सिंह अस्पताल के दूसरी मंजिल के काटेज वार्ड नंबर 210 में भर्ती था। बताया जा रहा है कि मरीज देर रात काटेज का शौचालय खराब होने कारण 212नंबर काटेज में बने शौचालय की ओर जा रहा था लेकिन काटेज से पहले बने सेफ्टी गेट में चला गया इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह दो मंजिल नीचे गिर गया ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...