रथखाना - सुदर्शनानगर : जेको चवन्दो झूलेलाल , तहिन्जा थीन्दा बेड़ा पार
सिंधी समाज के लोगों ने गुंजाए आयो लाल झूलेलाल के जयकारे
बीकानेर
सिंधी समाज के महोत्सव के चलते रथखाना पवन पुरी के सुदर्शन नगर स्थित झूलेलाल मंदिरों सहित बीकानेर की विभिन्न कालोनियों में इष्ट देव झूलेलाल की भक्ति में समाज के लोग प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा पाठ भजन कीर्तन और विभिन्न अनुष्ठान कर रहे हैं।
इसी कड़ी में अमरलाल मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में झूलेलाल बहराणा साहब के मंडली ने पंजड़ों और झूलेलाल जी के भजनों से मंदिर परिसर गुंजायमान कर दिया। उपस्थित महिला पुरुष श्रद्धालु झूम उठे।
आयोजन संयोजक सतीश रिझवानी सुगंधचंद तुलसीयानी के संयोजन में हुआ। ओम जय झूले देवा, जैको चवन्दो झूलेलाल , तहिन्जा थीन्दा बेड़ा पार जैसे भक्ति गीत मंडली के गिरधर गोरवानी, दौलत हरवानी, ईश्वर गोरवाणी, ओम गंगवानी, देवानंद केस्वानी, राजू मोटवानी, अशोक खत्री ने गाए।
हेमंत मूलचंदानी, दीपक आहूजा, वीनू पुरोहित ने संगीत दिया।
अमरलाल मंदिर संरक्षक दीपक आहूजा ने चालिया महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
हंसराज मूलचंदानी बाबू चांदनी डालूराम केशवानी ने झूलेलाल जी की प्रभात फेरी का महत्व बताया।
सान्निध्य मानसिंह मामनानी, लक्ष्मण किशनानी, मोहन सत्यानी, माधोदास, आदि का रहा।
हरीश चांदनी चंद्र प्रकाश रामानी राजेंद्र रोजवानी कमल वासवानी अशोक वाधवानी मोहन हरवानी ने मंदिर कार्यक्रम में सेवाएं दी।










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...