औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
तालवा नोखा-बीकानेर : श्री क्षत्रिय सभा ने जिला कलक्टर को श्मशान भूमि की सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा
तालवा नोखा-बीकानेर : श्री क्षत्रिय सभा ने जिला कलक्टर को श्मशान भूमि की सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा
बीकानेर 8 जून 2026 रविवार
नजदीकी नोखा के तालवा में अपनी श्मशान भूमि की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर राजपूत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने श्री क्षत्रिय महासभा के बैनर तले जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है । समाज प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि मुकाम क्षेत्र के कुछ लोग इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन से श्मशान भूमि की सीमाओं का संरक्षण करने और समाज की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया गया। अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में हाल ही में राजपूत समाज के प्रबुद्धजनों की हुई बैठक मे सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय का हवाला देते बताया है कि तालवा स्थित समाज की श्मशान भूमि को किसी भी स्थिति में खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तुरंत रोकने की मांग की।
समाज का कहना था कि यह भूमि समाज की आस्था और परंपराओं से जुड़ी है और वर्षों से अंतिम संस्कार एवं धार्मिक कार्यों के लिए उपयोग की जा रही है।इसको लेकर समाज के पास पर्याप्त दस्तावेज भी मौजूद है।
प्रतिनिधिमंडल में बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के अध्यक्ष नगेन्द्र पाल सिंह,कर्नल मोहन सिंह धूपालिया,सवाई सिंह चरकड़ा,भूपेन्द्र सिंह कक्कू,नोखा अध्यक्ष भीम सिंह





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...