बीकानेर
अमरलाल मंदिर ट्रस्ट द्वारा सतीश रिझवानी, दीपक आहूजा दौलत प्रेम जानी की अध्यक्षता में मंदिर कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। बैठक मेंं सिंधी समाज के झूलेलाल जी के 40 दिवसीय व्रत कार्यक्रम के अंतिम सप्ताह में 17 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रभात फेरी की तैयारियां शुरू करने पर जोर दिया गया। प्रभात फेरी सुबह 5:00 बजे से रथखाना, पवनपुरी, मुक्ता प्रसाद में गली-गली घर-घर तक निकाली जाएगी।
मंदिर अध्यक्ष सतीश रिजवानी ने बताया कि समापन समारोह में भव्य कलश यात्रा व भक्ति कार्यक्रम, भंडारा आयोजित होंगे। इन आयोजनों में सुगनचंद ,विजय एलानी, मोहन हरवानी ,हंसराज मूलचंदानी, विक्की चंदानी, बाबू चंदानी, ,दिलीप केसवानी, दौलत हरवानी, हेमंत मूलचंदानी, गिरधरगोरवानी ,ढालूराम केशवानी, अनिल रिझवानी, टीकम पारवानी, कमल वासवानी ,देवानंद केशवानी, दीपक मूलचंदानी ,राजू मोटवानी, मोहन सत्यानी ,हरिश चंदानी ,सुरेश केसवानी आदि अपनी सेवाए देंगे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...