*पुष्कर थाना पुलिस को मिली बडी सफलता*
कैलाश बावरिया हत्या कांड के सनसनी खेज मामले का खुलासा
अवैध संबंध के चलते पत्नी भाई और सासू ने मिलकर की हत्या
*तीनो ने हत्या कर शव को नागोर जिले में दफनाया*
पुलिस ने शनिवार को डाबला मोतीसर के
कैलाश बावरिया हत्या कांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सनसनी खेज मामले का खुलासा किया।
वीडियो देखें 👇
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ दीपक कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की कैलाश बावरिया की हत्या उसकी पत्नी नाथी देवी सास मीरा और भाई ने मिलकर की मृतक कैलाश की पत्नी के और उसके भाई के नाजायज संबंध थे इसको लेकर अक्सर इनके बीच झगड़ा होता था।मृतक की पत्नी, सास और कैलाश ने शराब का सेवन किया इसी दौरान मृतक की पत्नी और सास ने कैलाश का गला घोटकर हत्या कर दी और शव को नागोर जिले में दफना दिया था।
मृतक की पत्नी ने 26 जुलाई को थाने में सुल्तान ओम रावत और उसके बहनोई के खिलाफ कैलाश की हत्या करने और उसको धमकाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई जांच अधिकारी सीओ ग्रामीण रामचंद्र और सीआई राकेश यादव ने मामले की बारीकी से जांच की ओर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की बारीकी के जांच के बाद सामने आया की मृतक कैलाश की पत्नी और उसके भाई के बीच नाजायज संबंध होने के कारण अक्सर इनके बीच झगड़ा होता इसी के चलते मृतक की पत्नी, सास और भाई ने मिलकर कैलाश की हत्या कर दी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...