बीकानेर
बारिश के दौरान बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला बीती शनिवार शाम 4.30 बजे बीकानेर जिले के बज्जू के गांव बरसलपुर की रोही के चक 9 बीडीवाई का है।
जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय देवचंद पुत्र मालाराम मेघवाल खेत में पानी लगा रहा था। उसी समय बरसात शुरू हो गई और अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी।इससे देवचंद झुलस गया। परिजनों द्वारा उसे बज्जू के सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...