*खबरों में बीकानेर*
चुनाव : हाईकोर्ट की मंजूरी, ये डॉक्टर लड़ेंगे चुनाव, हारे तो नौकरी वापस
जयपुर । राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर खंडपीठ में दायर एक अपील पर फैसला आ गया है। हाईकोर्ट ने डूंगरपुर में सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ 43 साल के डॉ. दीपक घोगरा को भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के टिकट पर डूंगरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की मंजूरी दे दी है। वे अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं।
दरअसल राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों को चुनाव में भाग लेने से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेनी पड़ती है। दीपक घोगरा ने इस नियम के खिलाफ राजस्थान हाई
कोर्ट की जोधपुर खंडपीठ में एक अपील दाय की। इस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने डॉक्टर को चुनाव लडऩे की अनुमति दे दी है।
कोर्ट ने कहा कि अगर दीपक चुनाव हार भी जाते हैं, तो वह सरकारी स्वास्थ्य पेशेवर के रूप में अपनी नौकरी बरकरार रख सकते हैं। दीपक ने मीडिया को हाई कोर्ट के फैसले से बारे में जानकारी दी।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...