*खबरों में बीकानेर*
अलसभोर गरजे-बरसे बादल, राजस्थान में बदला मौसम, बढ़ेगी सर्दी
जयपुर /बीकानेर । बीकानेर में शुक्रवार अलसभोर लगभग 5:00 बजे बादल गरजे और बीकानेर की सड़कों को भिगो दिया। हालांकि गुरुवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की रिमझिम हुई थी। जबकि नोखा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की खबरें आ रही है। अचानक बदले मौसम के प्रभाव से बीकानेर में सर्द अहसास बढ़ गया है।
राजस्थान में भी आज से सर्दी जोर पकड़ेगी। तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाने का पूर्वानुमान है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में गिरावट की
संभावना है। वहीं, गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...