*खबरों में बीकानेर*
कचरे में मिले कूड़ा बीनने वाले को 25 करोड़...
नईदिल्ली ।
कचरे के ढेर में 25 करोड रुपए एक बैग में पड़े थे जो एक कूड़ा बीनने वाले को मिले। उसने वह बैग पुलिस को सौंप दिया। दरअसल बैग में तीन लाख डॉलर भरे हुए थे जिनकी भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 25 करोड रुपए आंकी जा रही है। मामला 3 नवंबर का है जो बैंगलुरु में सामने आया।
जानकारी के मुताबिक बैग में एक लेटरहेड था, जिस पर संयुक्त राष्ट्र की मुहर लगी है। शख्स ने 5 नवंबर को यह बैग पुलिस को सौंप दिया था।
पुलिस के अनुसार सुलेमान शेख को एक बैग से यूएस करेंसी के 23 बंडल मिले थे। उसने बैग पुलिस को सौंप दिया है। सुलेमान पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रहने वाले हैं।
सुलेमान को नागवारा रेलवे स्टेशन पर
प्लास्टिक और बोतलें इकट्ठा करने के दौरान कचरे के ढेर में एक काला बैग दिखा। सुलेमान ने बैग खोलकर देखा तो उसमें अमेरिकी करेंसी के 23 बंडल थे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...