तुलसी विवाहोत्सव के बैनर का विमोचन हुवा
बीकानेर
देवोत्थान एकादशी 23 नवम्बर 2023 गुरुवार को नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में दिन भर महा अनुष्ठान होंगे। सायं सामूहिक तुलसी माताजी भगवान श्री सालग राम जी का विवाहोत्सव होगा।
विवाहोत्सव के बैनर का विमोचन निर्वाण पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर राजगुरु स्वामी श्री विशोकानंद भारती जी महाराज ,अनुष्ठान में समर्पित पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच , स्वामी श्री तपेश्वरानन्द जी महाराज (चित्रकूट), स्वामी श्री मोहन दास जी महाराज(हरिद्वार) , के करकमलों द्वारा धनिनाथ गिरी मठ और लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में एक साथ किया गया ।
भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा , श्री दिव्य शिव शक्ति पीठ ,श्री विप्र महासभा , ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से आहूत 11 वा चातुर्मास पूजन अनुष्ठान व 41 वा सावन मास पूजन अनुष्ठान के तहत देवोत्थान एकादशी गुरुवार को सायंकाल 5.00 बजे से तुलसी माता जी भगवान श्री सालग राम जी का सामूहिक विवाह उत्सव होगा। सालग राम जी की बारात विशेष श्रग़ारित पालकी व ढोल नगाड़ो के साथ विवाह मंडप में प्रवेश करेगी। वैदिक मंत्रोचार के साथ विवाहोत्सव संपूर्ण विधि विधान से प्रकांड ब्राह्मणो के सहयोग से संपन्न होगा।
सामूहिक विवाहोत्सव में निशुल्क पंजीकरण 20 नवम्बर तक होगा । जो मोबाइल नंबर 9828996952 पर कराया जा सकेगा।
इसके साथ ही ज़िले/शहर के 108 मन्दिरो में तुलसी माताजी शालग्राम जी पूजन विवाहोत्सव का अनुष्ठान सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के मंदिरों में होगा ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...