लेखन के क्षेत्र में उभरा आरएसवी का सितारा
बीकानेर
आरएसवी हायर सेकेंडरी विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा अदिति कुमावत की लिखी पुस्तक *आटिस्ट्री ऑफ प्लेजर* का लोकार्पण विद्यालय के ऑडिटोरियम में भव्य रूप से किया गया।
मुख्य अतिथि डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री डूंगर महाविद्यालय के प्रोफेसर एस एन जटोलिया ने कहा यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनेगी। अतिथि सुरेन्द्र वर्मा नीरज श्रीवास्तव ने भी प्रोत्साहित किया।
अदिति की माताजी डॉ मीनाक्षी ने विद्यालय परिवार को श्रेष्ठ वातावरण के लिए सराहा।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निधि स्वामी ने कहा कि हमें गर्व है अदिति पर और खुशी है की अदिति जैसे होनहार अपने विद्यालय को एक अलग पहचान देते है।
आभार ज्ञापित डॉ पुनीत चोपड़ा ने किया ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...