शनिवार को निकलेगी शोभायात्रा, संत करेंगे नगर भ्रमण, 108 कुंडीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ 19 से
बीकानेर। संत नगर भ्रमण शनिवार सुबह नौ बजे रामझरोखा कैलाशधाम से सुजानदेसर बाबा रामदेवजी मंदिर, श्रीरामसर रोड, नत्थूसर गेट, नयाशहर थाना, जस्सूसर गेट, चौखूंटी, फड़ बाजार, हैड पोस्ट ऑफिस, सादुलसिंह मूर्ति सर्किल, केईएम रोड, कोटगेट, जेल रोड, कोतवाली, ठठेरा मोहल्ला, भुजिया बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर, गोपनाथ महादेव मंदिर दोपहर 12 बजे तक पहुंचेगी। गोपनाथ मंदिर में पहले से ही उपस्थित कलश यात्रा में शामिल हो जाएंगे। यहां से महिलाएं सिर पर कलश रखे हुए तथा एक ही परिधान में महिलाएं गोपनाथ मंदिर से गंगाशहर होते हुए सुजानदेसर रोड से रामझरोखा कैलाशधाम के आयोजन स्थल सियाराम नगर पहुंचेगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...