*खबरों में बीकानेर*
एक्सीडेंट : बीकानेर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
बीकानेर
जयपुर रोड पर बायपास सर्किल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक घायल हो गया जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व मृतकों की पहचान देर रात खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी । एक्सीडेंट से हुए तेज धमाके को सुन आसपास के ढाबे में बैठे लोग मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि पिकअप बीकानेर की ओर जा रही थी जो सामने से आ रहें ट्रक से भिड़ गई। हादसे में पिकअप में सवार तीन में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में बीकानेर पीबीएम पहुंचाया गया । हादसा इतना भीषण था की पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले जा सके। सूचना मिलने पर मौके पर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस पहुंची ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...