बीकानेर : आग भभकी, समय रहते पाया काबू
बीकानेर । मिस्त्री मार्केट नोखा में उस समय हड़कंप मच गया जब पटाखों की चिंगारी से आग भड़क उठी। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। आग पर मशक्कत बाद काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार मिस्त्री मार्केट में ट्रांसफार्मर के पास एक दुकान के बाहर वाले एरिया में दुकानदार पुराना ऑइल और अन्य केमिकल भंडारण करते हैं। आग वहां भभकी। फायरमैन बजरंग चिताणा व फायरब्रिगेड टीम की कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बच गया।
समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग भीषण रूप लेकर आसपास की दुकानों को स्वाहा कर सकती थी।
दूसरी ओर बीकानेर के एमपी कॉलोनी में एक खुले बाड़े में भी आग लगने की घटना हुई, वहां भी समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...