*खबरों में बीकानेर*
पाकिस्तान टीम ये हार भुलाए न भूलेगी, 93 रनों से खाई करारी शिकस्त!!
कोलकाता। लाख जतन करके भी पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 के इस दौरे को अपनी मेमोरी से डिलीट नहीं कर पाएगी। इर दौरे में शिकस्त पर शिकस्त खाती टीम को बारिश की मोती जैसी बूंदों की टपाटप की वजह से देवयोग से अवसर हाथ आता दिख रहा था और उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को 287 रनों से हराना था। लेकिन पाकिस्तान की टीम मैच में 287 रन भी नहीं बना सकी।
यूं ख्वाबों पर फिरा पानी
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान की बैटिंग पूरी तरह फेल रही और उनकी पारी 244
रनों पर सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान को 93 रनों से हार झेलनी पड़ी।
अंग्रेजी टीम मुस्कुराई
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी जगह बना ली। इंग्लैंड की तरफ से स्टोक्स (76 गेंदों पर 84
रन), जॉनी बेयरस्टो (61 गेंदों में 59 रन) और जो रूट (72 गेंदों में 60 रन) ने अर्धशतक लगाए। पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 64 रन देकर तीन जबकि शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम ने दो-दो विकेट
लिए।
उनके जलवे दिखे इनके हाथ से निकला मौका...
जलवा...
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 6.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करना था। यह संभव नहीं था लेकिन पाकिस्तान के पास जीत के साथ सफर खत्म करने का मौका था लेकिन वह फेल रहे। इंग्लैंड का स्कोर 40 ओवर के बाद दो विकेट पर 240 रन था। उसने अंतिम 10 ओवर
में 97 रन बनाए लेकिन इस बीच सात विकेट भी गंवाए। शाहीन अफरीदी ने रिवर्स स्विंग लेती गेंद पर स्टोक्स को बोल्ड करके उन्हें शतक नहीं बनाने
दिया। उन्होंने रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 132 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इससे पहले बेयरस्टो और डेविड मलान (39 गेंदों पर 31 रन) ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़कर इंग्लैंड को
तेजतर्रार शुरुआत दिलाई।
इंग्लैंड पहले पावरप्ले में 72 रन बनाने में सफल रहा। मलान के आउट होने से यह साझेदारी टूटी। स्पिनर इफ्तिखार अहमद की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने गोता लगाकर उनका कैच लपका। बेयरस्टो अपने अर्धशतक को शतक में नहीं तब्दील कर पाए। उन्होंने रऊफ को अपना विकेट इनाम में दिया। बटलर ने 18 गेंद पर 27 जबकि रुक ने 17 गेंद पर 30 रनों का योगदान दिया।
44वें ओवर में हाथ मलते रह गए...
पाकिस्तान की बैटिंग शुरुआत से ही पटरी पर नहीं दिखी। अपना आखिरी वनडे खेल रहे डेविड विली ने दूसरी ही गेंद पर अब्दुल्ला शफीक को आउट कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने वाल फखर (1) का भी बल्ला नहीं चला। कप्तान बाबर आजम (38) और मोहम्मद रिजवान (36) को स्टार्ट मिला लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सउद शकील ने 29 रनों का योगदान दिया। आगा सलमान ने एक छोर से तेजी से रन बनाए। लेकिन अर्धशतक बनाकर उनके आउट होते ही पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद खत्म हो गई। सलमान ने 45 गेंद पर 51 रन बनाए। 191 रन पर 9 विकेट गिरने के बाद मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ की ताबड़तोड़ बैटिंग की। दोनों ने 53 रनों की साझेदारी बनाई। टीम की पारी 44वें ओवर में सिमट गई। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने 3 जबकि आदिल रशीद और मोईन अली ने 2-2 विकेट लिए।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...