चुनाव : प्रत्याशी की मृत्यु, कांग्रेस में शोक
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया। कुन्नर का दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा था।
आपको बता दें कि 75 वर्षीय कुन्नर को गत 12 नवंबर को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। कुन्नर के निधन से परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...