भुआ की शिकायत पर भतीजी चुप, अधिवक्ता बोले वसीयत का मामला अदालती
बीकानेर
पूर्व रियासत बीकानेर के राजघराने की भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी पर उन्हीं की बुआ राज्यश्री कुमारी ने परिवार की संपत्ति को लेकर कुछ अक्षय निर्वाचन आयोग तक शिकायत पहुंचाई हैं। शिकायतों को लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हुई है। जबकि प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने मंगलवार को दीपावली स्नेह मिलन से पहले प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को आमंत्रित तो किया लेकिन संपत्ति विवाद पर उनके सवालों पर उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि चूंकि लीगल मामला है ऐसे में मैं कानूनी सलाह ले रही हूं, उसी अनुरूप काम करूंगी। प्रत्याशी ने इसके बाद इस विषय संबंधित सवालों पर चुप्पी साधे रखी।
हालांकि उनके अधिवक्ता मुमताज अली भाटी ने मामले को वसीयत और अदालत का बताया । प्रेस वार्ता के दौरान सत्य प्रकाश आचार्य ने विषय को मोड़ते हुए विकास कार्यों की ओर गति देनी चाही। जबकि पत्रकारों ने सिद्धि कुमारी से ही सवालों के जवाब देने पर जोर दिया लेकिन उनकी ओर से खामोशी ही जवाब रही। हालांकि उन्होंने अपने विधायक कोटे से करवाए कार्यों का उल्लेख किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...