बीकानेर चुनाव : पीएम मोदी के दौरे को लेकर आई ये खबर... ये है प्रस्तावित कार्यक्रम
जयपुर /बीकानेर
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के धुआंधार प्रचार का क्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी दौरों के साथ शुरू हो चुका है। उनके दौरों में बीकानेर से अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं के भागीदारी निभाने की जानकारी मिल रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम को देखें तो कहीं जनसभा कहीं रोड शो के लिए रूट तय किए गए हैं।
इसी क्रम मे पीएम मोदी के पहले दौरे का बाड़मेर के बायतू में 15 नवम्बर को आयोजन हो चुका। वहां पीएम मोदी ने इस शृंखला का पहला संबोधन दिया। इसके दो दिन बाद अब उनका दूसरा दौरा 18 नवम्बर को भरतपुर में प्रस्तावित है।
इसी क्रम में 20 नवंबर को पाली, 22 नवंबर को जयपुर में परकोटा क्षेत्र में रोड शो और 23 नवंबर को जोधपुर में रोड शो प्रस्तावित है।
जानकारों के मुताबिक मोदी के बायतू दौरे से बाड़मेर व जोधपुर की करीब 33 सीटों को साधने की कोशिश की गई । वहीं, भरतपुर दौरे से संभाग की करीब 19 सीटों को साधा जाएगा। पार्टी नेताओं का मानना है कि मोदी का हर प्रत्याशी के लिए दौरा कराना संभव नहीं है। लिहाजा संभागवार दौरे कराए जा रहे हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...