*खबरों में बीकानेर*
राम मंदिर दीपोत्सव में डॉ.बीड़ी कल्ला, कहा - हर मन सुखी हो, सौभाग्य से परिपूर्ण
दियों की रोशनी से झिलमिला उठा मंदिर
एक दिया बीकानेर के सद्भाव के नाम, जवाहर नगर स्थित राम मंदिर में हुए दीपोत्सव में पहुंचे डॉ.बीड़ी कल्ला, कहा-हर मन सुखी हो, सौभाग्य से परिपूर्ण, दियों की रोशन से झिलमिला उठा मंदिर
बीकानेर। 11-11-2024
धनतेरस के अवसर पर जवाहर नगर स्थित श्रीराम मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.बीड़ी कल्ला ने भागीदारी निभाई। डॉ.कल्ला ने कहा कि आज संकल्प लेते है कि एक दिया बीकानेर के विकास,सद्भाव के नाम पर जलाएंगे।
उन्होंने मंदिर मौजूद लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं साथ बैठकर आरती की।
बड़ी संख्या दीपक जलाए गए। इससे मंदिर परिसर जगमागा उठा।
डॉ.कल्ला ने कहा कि सियाराम की कृपा हम सब पर बनी रहें। अंधेरे, अभावो में जी रहें लोगो पर थोड़ी ज्यादा रोशनी बरसे। हर मन सुखी हो, सौभाग्य से परिपूर्ण। ये दीपावली सबके अंधेरे दूर करे। उन्होंने नगरवासियों को दीपोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी।
स्ट्रीट वेण्डरों से किया संवाद
गंगाशहर में जनसम्पर्क के दौरान स्ट्रीट वेंडर (सब्जी मंडी) में दुकानदारों से मुलाकात की। लोगों से संवाद किया। इस दौरान कमेटी बीकानेर के अध्यक्ष इनायत अली क़ुरैशी ने सभी वेंडरों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी।
शनिवार को भी शहर में कई मोहल्लों में डॉ.कल्ला ने जनसम्पर्क किया।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...