*खबरों में बीकानेर*
करोड़ों के सामान से भरे 62 वाहन किए सीज, लगाया जुर्माना
बीकानेर । राज्यकर विभाग की स्पेशल टीम ने कर चोरी के सामान की धरपकड़ करते हुए 62 वाहनों को सीज किया है। इन वाहनों में भरे सामान का बाजार मूल्य करीब 4 करोड़ रुपए आंका गया।
विभाग के अधिकारियों ने सभी वाहनों को सीज करते हुए वाहनों में भरे सामान का भौतिक सत्यापन करने के बाद संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ करीब एक करोड़, 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। करीब 65 लाख रुपए के जुर्माने की वसूली भी हो चुकी है।
विभाग के एडिशनल कमिश्नर निहाल चंद बिश्नोई की जानकारी के मुताबिक जिन वाहनों को लाइंग टीम ने सीज किया, उनमें
मूंगफली, आयरन, परचून, रेडीमेड कपडे तथा पान मसाला भरा हुआ था। बिश्नोई ने बताया कि कर चोरी के सामान की धरपकड़ के लिए विभाग ने बीकानेर जोन के बीकानेर सहित चूरू तथा झुंझुनूं में सात टीमें लगाई है, जो नेशनल और स्टेट रूट पर गुजरने वाले वाहनों की अधिकारी जांच कर रहे हैं।
विभाग के एडिशनल कमिश्नर निहाल चंद बिश्नोई ने बताया कि दीपावली त्योहार को देखते हुए डिपार्टमेंट ने 24 घंटे लाइंग टीम
को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने
बताया कि 24 घंटे वाहनों की निगरानी
के लिए अधिकारियों का रोडमैप भी तैयार किया है, जिसके अनुसार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस रोडमैप की खास बात यह है कि इसमें चोर रास्तों को भी चिन्हित किया गया है, जहां विभाग के अधिकारी वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...